सोनाक्षी सिन्हा की जीवनी हिन्दी में (sonakshi sinha biography in hindi)


सोनाक्षी सिन्हा का जन्म, परिवार, शिक्षा, बाॅयफ्रेड्स, करियर, फिल्म, अवार्ड, सैलेरी (Sonakshi Sinha Birth, Family, Education, Boyfriends, Career, Film, Awards, Salary)

हिन्दी सिनेमा के दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज के समय बाॅलीवुड के टाॅप अभिनेत्रियों में शुमार है। वह अपना करियर फैशन डिजाइनर से शुरू कर के बाॅलीवुड फिल्मों में एक कामयाब अभिनेत्री बनीं। सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग, दबंग टू, सन् आफ सरदार, राउडी राठौर हॉलिडे और अकीरा जैसे फिल्मों में जबरदस्त अभिनय कर लोगों के दिलों पर राज कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी है। सोनाक्षी सिन्हा बाॅलीवुड में साल 2010 में सलमान खान के दबंग फिल्म से डेब्यू किया था। एक्टिंग के अलावा सोनाक्षी सिन्हा पशु प्रेमी भी है। सोनाक्षी सिन्हा जानवरों की बचाने वाली संस्था पेटा के अभियान से भी जुड़ी हैं। सोनाक्षी सिन्हा को लोग प्यार से सोना बुलाते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की जन्म और परिवार


बाॅलीवुड के दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को पटना, बिहार में हुआ। लेकिन उनका पालन पोषण और शिक्षा मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ। सोनाक्षी सिन्हा के पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है जो बाॅलीवुड के ‌मशहुर और सीनियर अभिनेता हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता के अलावा राजनीतिक में भी सक्रिय है। सोनाक्षी सिन्हा की मां का नाम पुनम सिन्हा है। यह भी अभिनेत्री हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है। इनके दोनों भाई जुड़वां हैं उनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है।

सोनाक्षी सिन्हा की शिक्षा


सोनाक्षी सिन्हा का गांव पटना बिहार है। लेकिन उनका पढ़ाई लिखाई और रहती मुम्बई में है। उनका शुरुआती शिक्षा आर्य विद्या मंदिर मुम्बई से पुरा किया। इसके आगे की पढ़ाई सोनाक्षी सिन्हा ने श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय मुंबई से स्नातक फैशन डिजाइनर में किया। फैशन डिजाइनर के उपाधि लेने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2005 में फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' में अपना पहला कॉस्टयूम डिज़ाइन किया।

सोनाक्षी सिन्हा की बाॅयफ्रेंड्स


सोनाक्षी सिन्हा अभी तक अनमैरिड है। उनके बाॅयफ्रेंड्स की बात करें तो पहला नाम रणवीर सिंह का आता है। उन दोनों की फिल्म लुटेरा के सेट पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने फेम सिनेमा के मालिक आदित्या श्राफ के साथ दो साल तक डेट किया। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बंटी सचदेव के साथ कई बार देखा गया, कुछ दिनों के बाद यह दोनों अलग हो गए।

सोनाक्षी सिन्हा की शारीरीक मापदंड 


सोनाक्षी सिन्हा एक लम्बी चौड़ी अभिनेत्री हैं उनका हाईट 5 फुट 9 इंच है। वजन करीब 70 किलोग्राम, शारीरीक संरचना 35-27-35 है । आंखो का रंग गहरा भूरा और बालों का रंग काला है।


सोनाक्षी सिन्हा की करियर


साल 2005 से सोनाक्षी सिन्हा अपनी करियर की शुरुआत कॉस्टयूम डिज़ाइनर से शुरू किया। फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' में कॉस्टयूम डिज़ाइनर सोनाक्षी सिन्हा थी। उन्होंने साल 2008 और 2009 में लक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक पर चली।
साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा बाॅलीवुड फिल्मों में सलमान खान के साथ फिल्म दबंग में डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाॅकब्स्टर रही। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की अभिनय को लोगों ने बहुत पसंद किया, और इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा को कई सारे अवार्ड भी मिला।
साल 2012 में सोनाक्षी सिन्हा ने पांच फिल्में में काम किया पहली फिल्म राउडी राठौड़ में अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया। यह फिल्म कमाई में बाॅक्स ऑफिस पर ब्लाॅकब्स्टर रही। दुसरी फिल्म 'जोकर' थी। यह साइंस-फिक्शन काॅमेडी फिल्म थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अक्षय कुमार और श्रेयस तलपड़े थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुआ। तिसरी फिल्म 'ओह माई गॉड' थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने केवल एक गाने पर आइटम सांग किया था। चौथी फिल्म 'सन् आफ सरदार' थी, जो एक्शन काॅमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अजय देवगन और संजय दत्त थे इस फिल्म को लोगों ने खुब प्यार दिया। और पांचवीं फिल्म दबंग के अगला पार्ट दबंग टू है। यह फिल्म कमाई में बाॅक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे।
साल 2013 में सोनाक्षी सिन्हा ने कुल 6 फिल्मों में काम किया। दो फिल्म 'हिम्मतवाला' और 'बाॅस' में आइटम सांग किया। बाकी चार सुपरहिट फिल्में लूटेरा, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा और आर राजकुमार में अपने एक्टिंग से बाॅलीवुड अलग पहचान बनाई।
साल 2014 में सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार के साथ हाॅलिडे में काम किया। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा अजय देवगन के साथ फिल्म एक्शन जैक्सन में काम किया लेकिन यह फिल्म असफल रही।
इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने तामिल फिल्म 'लिंगा' में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम किया।
साल 2015 में सोनाक्षी सिन्हा ने एक्शन फिल्म 'तेवर' में अभिनेता अर्जुन कपूर और मनोज बाजपेई के साथ काम किया। इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ऑल इज़ वेल में आइटम सांग किया।
साल 2016 में सोनाक्षी ने एक्शन क्राइम फिल्म अकिरा में जबरदस्त अभिनय किया। इस फिल्म में वह एक अलग लुक में नजर आई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ। इसी साल जाॅन अब्राहम के साथ एक सुपरहिट फिल्म 'फोर्स टू' में भी अभिनय किया। यह फिल्म एक्शन थ्रिलर थी। इसे अभिनव देव ने निर्देशित किया था।
साल 2017 में अभय चौपड़ा की फिल्म इतेफाक में काम किया । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना भी थे। इसी साल सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म नूर में पत्रकार कि भुमिका निभाती देखी गई। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने गाना भी गाया है। यह बाॅक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ।
साल 2018 में सोनाक्षी सिन्हा ने काॅमेडी फिल्म वेलकम टू न्यूयाॅर्क और हैप्पी फिर भाग जाएगी में काम किया। लेकिन यह दोनों फ़िल्में फ्लॉप साबित हुआ। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म 'यमला पागला दिवाना फिर से' में सांग राब्ता राब्ता में आइटम सांग किया।
साल 2019 में सोनाक्षी सिन्हा ने कुल 6 सुपरहिट फिल्म टोटल धमाल, खानदानी साफखान, मिशन मंगल, लाल कप्तान और दबंग 3 में काम किया।
साल 2020 में सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म धुमकेतु में नजर आई थीं। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने 2021 में फिल्म भुज प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लिस्ट


2010 - दबंग (Dabangg)
2012 - राउडी राठौर (Rowdy Rathore)
2012 - जोकर (Joker)
2012 - ओह माई गॉड (OMG – Oh My God)
2012 - सन् आफ सरदार (Son of Sardaar)
2012 - दबंग टू (Dabangg 2)
2013 - हिम्मतवाला (Himmatwala)
2013 - लुटेरा (Lootera)
2013 - वंस अपंन टाइम इन मुंबई दोबारा (Once Upon A Time In Mumbai Dobaara)
2013 - बाॅस (Boss)
2013 - बुलेट राजा (Bullett Raja)
2013 - आर राजकुमार (R... Rajkumar)
2014 - हाॅलीडे (Holiday: A Soldier Is Never Off Duty)
2014 - एक्शन जैक्सन (Action Jackson)
2014 - लिंगा (Lingaa)
2015 - तेवर (Tevar)
2015 - ऑल इज वेल (All Is Well)
2016 - अकिरा (Akira)
2016 - फोर्स टू' (Force 2)
2017 - नूर (Noor)
2017 - इतेफाक (Ittefaq)
2018 - वेलकम टू न्यूयाॅर्क (Welcome to New York)
2018 - हैप्पी फिर भाग जाएगी (Happy Phirr Bhag Jayegi)
2018 - यमला पागला दिवाना फिर से (Yamla Pagla Deewana: Phir Se)
2019 - टोटल धमाल (Total Dhamaal)
2019 - कलंक (Kalank)
2019 - खानदानी साफखान (Khandaani Shafakhana)
2019 - मिशन मंगलon Mangal)
2019 - लाल कप्तान (Laal Kaptaan)
2019 -  दबंग 3 (Dabangg 3
2020 - धुमकेतु (Ghoomketu )
2021 - भुज द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj: The Pride of India)

सोनाक्षी सिन्हा को अवार्ड


सोनाक्षी सिन्हा को अभी तक कुल आठ बार अवार्ड मिला है। और 18 बार नामित किया गया है। जो 8 अवार्ड मिला है वह निम्नलिखित हैं।

* साल 2011 में फिल्म दबंग के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्सरा फिल्म और टेलीविजन प्रोडूसर गिल्ड अवार्ड ने बेस्ट डेब्यू का अवार्ड दिया।
* साल 2011 में फिल्म दबंग में बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
* साल 2011 में आइफा अवार्ड ने सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म दबंग में स्टार डेब्यू आफ द ईयर का अवार्ड दिया।
* साल 2011 में फिल्म दबंग के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड ने ‘मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर- फीमेल’ अवार्ड दिया।
* साल 2011 में फिल्म दबंग के लिए स्टारडम अवार्ड ने कल का सुपरस्टार का अवार्ड दिया।
* साल 2011 में फिल्म दबंग के लिए जी साइन अवार्ड ने बेस्ट डेब्यू का अवार्ड दिया।
* साल 2014 में फिल्म लुटेरा के लिए बिग इंटरटेनमेंट अवार्ड ने सोनाक्षी सिन्हा को बिग इंटरटेनिंग एक्टर इन  रोमांटिक रोल फिमेल का अवार्ड दिया।
* साल 2014 में फिल्म लुटेरा के लिए जी साइन अवार्ड शो ने बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवार्ड दिया।

सोनाक्षी सिन्हा की पसंदीदा


* सोनाक्षी सिन्हा के पसंदीदा अभिनेता बाॅलीवुड में ऋतिक रोशन और हाॅलीवुड में रसेल पीटर्स है।
* सोनाक्षी सिन्हा की पसंदीदा बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी, रेखा और रानी मुखर्जी है
* सोनाक्षी सिन्हा की पसंदीदा बाॅलीवुड फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और हाॅलीवुड फिल्म Kung Fu Panda है।
* सोनाक्षी सिन्हा को बाॅलीवुड का पसंदीदा निर्देशक संजय लीला भंसाली है।
 * सोनाक्षी सिन्हा की पसंदीदा कलर पिला और हरा है।
*  सोनाक्षी सिन्हा की पसंदीदा परफ्यूम विक्टोरिया सिक्रेट पिंक है।
 * सोनाक्षी सिन्हा के पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा है।
*  सोनाक्षी सिन्हा को लंदन और पेरिस घुमना बहुत पसंद हैं।
 * सोनाक्षी सिन्हा को फोटोग्राफी, योगा  और डांस का बहुत शौक है।


सोनाक्षी सिन्हा की सैलरी और नेथ वर्थ


सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड के टाॅप अभिनेत्रियों में से एक है। वह एक फिल्म के लिए 4 से 6 करोड़ रुपया ‌लेती है। उनकी महिने का सैलेरी लगभग एक करोड़ रुपया और का दस करोड़ है। सोनाक्षी सिन्हा का कुल नेथ वर्थ 74 करोड़ रुपया है। उनके पास कार का संग्रह बीएमडब्लू 5 सीरीज ग्रैन टुरिज्मो है।

 

टिप्पणियाँ

Recent Posts