ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी हिन्दी में (Aiswarya Rai Bachchan Biography in Hindi)


ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी, जन्म, परिवार, शिक्षा, शादी, करियर, शारीरीक मापदंड, पसंदीदा, नेथ वर्थ, कार (Aishwarya Rai Bachchan Biography, Birth, Family, Education, Marriage, Career, Physical Standards, Favorites, Net Worth, Car)

ऐश्वर्या राय बच्चन विश्व सुंदरी और बाॅलीवुड के टैलेंट अभिनेत्री हैं। वह बाॅलीवुड और भारत के मशहूर हस्ति बच्चन परिवार के बहु है। भारत सरकार ने ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म जगत में योगदान के लिए साल 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी करियर की शुरुआत माॅडलिंग से किया। उन्होंने अभिनय में तमिल फिल्म 'इरुवर' से डेब्यू किया। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने बाॅलीवुड में बहुत से बेहतरीन फिल्म दिये जैसे हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ताल, मोहब्बतें, जोधा-अकबर, गुरु, धुम 2 और दिल है मुश्किल आदि फिल्में हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की अभिनय की तारीफ करते हुए फ्रांस सरकार ने साल 2012 मे 'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस' अवार्ड से सम्मानित किया। 

जन्म और परिवार


ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलौर, कर्नाटक, भारत में राय परिवार में हुआ। ऐश्वर्या राय के जन्म के दस-बारह साल बार पुरा राय परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया। जहां ऐश्वर्या राय का पालन पोषण और पढ़ाई हुआ। इनके पिता का नाम कृष्णराज राय है। यह भारतीय सेना में बायोलॉजिस्ट थे। ऐश्वर्या की मां का नाम वृंदा राय है जो हाउसवाइफ के साथ एक लेखक हैं। उन्होंने फिल्म दिल का रिश्ता की पुरी कहानी लिखी थी। ऐश्वर्या राय बच्चन के एक बड़ा भाई है। जिसका नाम आदित्य राय है। वे इंडियन नेवी में इंजीनियर है। ऐश्वर्या राय बच्चन के ससुर बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी


ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को बाॅलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में हुआ था। शादी से पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन साल 2000 में दोनों की दोस्ती हुई थी। और फिल्म 'गुरु' के शुटिंग के दौरान इन दोनों को प्यार का परवान चढ़ा और इस फिल्म के प्रिमियम के बाद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया। और यह रिश्ता शादी में बदल गया। शादी के समय ऐश्वर्या राय बच्चन की उम्र 33 और अभिषेक बच्चन की उम्र 31 थी। इन दोनों के एक बेटी है। जिसका नाम आराध्या बच्चन है। अभिषेक और ऐश ने एक साथ कुल 6 फिल्मों में काम किया है। शादी से पहले ढाई अक्षर प्रेम के' (2000), 'कुछ ना कहो'(2003), 'बंटी और बबली'(2005), 'उमराव जान'(2005), 'धूम-2'(2006), और 'गुरु' (2007) और शादी के बाद 'सरकार राज' (2008) और 'रावन' (2010) में काम किया।

शिक्षा


ऐश्वर्या राय की प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 7 तक हैदराबाद में हुआ। इसके बाद उनका पुरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया। जहां उन्होंने आगे की पढ़ाई शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर से स्कूल की पढ़ाई पूरी किया। ऐश्वर्या स्कूल के पढ़ाई के साथ - साथ भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत भी सिखती थी। काॅलेज की पढ़ाई ऐश्वर्या राय ने डी जी रुपारेल कॉलेज, माटूंगा से पुरा किया। पढा़ई के साथ-साथ ऐश्वर्या को मॉडलिंग के ऑफ़र आते रहे और ऐश को मॉडलिंग की पहला ऑफर कैमलिन कम्पनी से मिला था। इसके बाद उन्होंने कोक और पेप्सी के बड़े विज्ञापन किया।

फिल्मी करियर


ऐश्वर्या राय बच्चन  अभी तक हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो में भी काम किया है। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत कैमलिन पेंसिल के विज्ञापन से शुरु किया किया। इसके बाद उन्होंने आमिर खान के साथ पेप्सी का विज्ञापन किया। जिसके बाद काफी लोकप्रिय हो गई।
ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनय में करियर के शुरुआत साल 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद साल 1997 में तामिल फिल्म 'इरुवर' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और प्रकाश राज थे। इस फिल्म से ऐश्वर्या को कुछ ख़ास पहचान नहीं मिला। इसी साल उन्होंने हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' में काम किया। यह फिल्म फ्लाॅफ साबित हुआ।

साल 1999 में ऐश्वर्या राय ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाॅकब्स्टर रही। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान और अजय देवगन थे। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय को साल 2000 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इसी साल ऐश्वर्या ने सुभाष घई के फिल्म 'ताल' में अभिनय किया यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाॅकब्स्टर रही। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा अक्षय खन्ना और अनिल कपूर थे।

साल 2000 में ऐश्वर्या राय ने पांच हिंदी फिल्म जोश,हमारा दिल आपके पास है, ढाई अक्षर प्रेम के, मेला और मोहब्बतें और एक तमिल फिल्म 'कन्दुकोंदैन कन्दुकोंदैन' में अभिनय किया। यह सारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ। फिल्म मोहब्बतें उस साल की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी थे।

 साल 2001 में ऐश्वर्या राय ने गोविंदा के साथ पहली बार फिल्म 'अलबेला' में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन इसका संगीत काफी लोकप्रिय हुआ।

साथ 2002 में ऐश्वर्या राय ने हिंदी फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम, हम किसी से कम नहीं, 23 मार्च 1931: शहीद, शक्ति: द पावर और देवदास में मुख्य भूमिका में अभिनय किया। फिल्म देवदास के लिए ऐश्वर्या राय को फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म पांच नेशनल अवार्ड और दस फिल्मफेयर अवार्ड जीता। यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में बड़ा फिल्म मानी जाती है।

साल 2003 में ऐश्वर्या राय ने बंगाली फिल्म 'चोखेर बाली' किया। यह फिल्म रविन्द्र नाथ टैगोर के उपन्यास पर आधारित थी। इसके अलावा ऐश्वर्या ने हिंदी फिल्म दिल का रिश्ता और कुछ ना काहो में काम किया।

साल 2004 में ऐश्वर्या राय ने एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म खाकी,क्यूँ! हो गया ना... और रेनकोट में काम किया। फिल्म रेनकोट के लिए ऐश्वर्या राय को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामित किया गया था।
इसी साल ऐश्वर्या राय ने हाॅलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'ब्राइड एंड प्रिज्युडिस' से डेब्यू किया। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा मार्टिन हेंडर्सन, डेनियल गिल्लीस, नादिरा बब्बर और अनुपम खेर थे।  ऐश्वर्या राय हाॅलीवुड में अपनी पहली फिल्म से पहचान बनाने में कामयाब रही।

साल 2005 में ऐश्वर्या राय ने हाॅलीवुड फिल्म 'द मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेज़' में काम किया। इसके अलावा हिंदी फिल्म 'शब्द' में संजय दत्त के साथ काम किया। इस फिल्म को आलोचकों ने काफी सराहा था। इसी साल ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'बंटी और बबली' में आइटम सांग 'कजरा रे' किया। यह सांग काफी लोकप्रिय हुआ था।

साल 2006 में ऐश्वर्या राय ने अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म उमराव जान और धुम 2 में अभिनय किया। फिल्म धुम 2 के लिए ऐश्वर्या राय को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।

साल 2007 में ऐश्वर्या राय ने हिंदी फिल्म 'गुरु' में काम किया। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नामित किया था। इसी साल ऐश्वर्या राय ने दो हाॅलीवुड फिल्म प्रोवोक्ड और द लास्ट लीजन में काम किया।

साल 2008 में ऐश्वर्या राय ने हिंदी फिल्म जोधा-अकबर और सरकार राज में काम किया। फिल्म जोधा-अकबर के लिए ऐश्वर्या राय को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया। इस फिल्म के सांग काफी लोगों द्वारा पसंद किया गया। यह फिल्म ऐश्वर्या राय के शादी के बाद पहली फिल्म थी।

साल 2009 में ऐश्वर्या राय ने हाॅलीवुड फिल्म द पिंक पैंथर २ में काम किया। यह फिल्म काॅमेडी फिल्म थी।

साल 2010 में ऐश्वर्या राय ने मणिरत्नम की हिंदी फिल्म 'रावण' और तमिल फिल्म रोबोट किया। फिल्म रोबोट भारत कि सबसे महंगी फिल्म थी। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत थे। यह बाॅक्स ऑफिस पर ब्लाॅकब्स्टर रहा। इसी साल ऐश्वर्या राय ने फिल्म एक्शन रिप्ले और गुजारिश किया। फिल्म गुजारिश के लिए ऐश्वर्या राय को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।

 साल 2015 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म जज्बा और साल 2016 में दो सुपरहिट फिल्म सरबजीत और ऐश दिल है मुश्किल में काम किया। फिल्म सरबजीत के लिए ऐश्वर्या राय को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।


शरीरीक मापदंड


ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खुबसूरती और हेज़ल ग्रीन ब्लू आंखों के लिए देश और विदेशो में काफी चाहने वाले लोग हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती है। उनका लम्बाई 165 सेंटीमीटर और वजन करीब 56 किलोग्राम है। उनका फिगर 34-26-36 है। आंखो का रंग हेज़ल ग्रीन ब्लू और बालों का रंग काला है।

पसंदीदा


ऐश्वर्या राय बच्चन को  बाॅलीवुड अभिनेता में अमिताभ बच्चन और राजकपूर पसंदीदा अभिनेता हैं।
ऐश्वर्या को पसंदीदा बाॅलीवुड अभिनेत्री नरगिस है।
ऐश्वर्या राय बच्चन को पसंदीदा निर्देशक मणिरत्नम और संजय लीला भंसाली  है।
ऐश्वर्या राय बच्चन को पसंदीदा फिल्म में से एक  हाॅलीवुड कैसाब्लांका (1942) है।
ऐश्वर्या को पसंदीदा पुस्तक पाउलो कोएल्हो द्वारा कीमियागर है।
ऐश्वर्या राय बच्चन को खाने में चिकन करी और चाॅकलेट पसंद है।
ऐश्वर्या राय बच्चन को रंग में काला, ब्लू और सफेद पसंद है।
 ऐश्वर्या को पसंदीदा फैशन डिजाइनर का नाम जियोर्जियो अरमानी है।
 ऐश्वर्या राय बच्चन को घुमने के लिए पसंदीदा जगह फ्रांस, दुबई और दक्षिण अफ्रीका है।
 ऐश्वर्या राय बच्चन के बहुत पसंदीदा परफ्यूम हैप्पी बाय क्लिनिकुए है।
 
 

ऐश्वर्या राय बच्चन के नेथ वर्थ


ऐश्वर्या राय बच्चन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री में से एक है। उनका कुल संपत्ति लगभग 227 करोड़ रुपया है। वह एक फिल्म के लिए करीब 6 से 7 करोड़ रुपया लेती है। वह महीने में एक करोड़ और साल में 12 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं।  
ऐश्वर्या राय बच्चन के पास कार ब्रांड मर्सिडीज बेंज और ऑडी है, और उनकी बेटी आराध्या के लिए एक मिनी कूपर भी है।




टिप्पणियाँ

Recent Posts