नेहा कक्कड़ की जीवनी, परिवार, शिक्षा, शादी, बाॅय फ्रेंड, कैरियर, सैलेरी, कार


नेहा कक्कड़ एक अदभुत कलाकार हैं। जो गरीबी से निकलकर सिंगिंग के दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उन्हें संगीत के जादूगरनी कहा जाता है। नेहा कक्कड़ ने अपने जिंदगी में बहुत दुःख देखी है। वह अपने परिवार के खर्चा चलाने के लिए अपनी बड़ी बहन के साथ जाग्रतो में भजन गाया करती थी। नेहा कक्कड़ हाईट में छोटी है। लेकिन आज उनका नाम इतना बड़ा है की देश और दुनिया में हर कोई उनके सांग के दिवाने है।
आज उनकी लोकप्रियता इतनी है की बाॅलीवुड के हर म्यूजिक डायरेक्टर अपना गाना स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ से गवाना चाहते हैं। नेहा कक्कड़ अभी तक करीब 1100 से ज्यादा लाईव शो कर चुकी हैं। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स और इंडियन आइडल के जज भी रह चुकी है। नेहा कक्कड़ के लोकप्रिय गाने "मिले हो तुम", "सन्नी सन्नी", "मनाली ट्रेंस", "काला चश्मा", "आओ राजा", "धतिंग नाच", "लन्दन ठुमकदा" और "जादू की झप्पी" और"दिलबर" आदि है। उनका निक नेम नेहू है। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है।

जन्म और परिवार (birth and family)

नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 कोछभ  देवभूमि उत्तराखंड के ॠषिकेश में एक गरीब। में हुआ था। उनके पिता के नाम ऋषिकेश कक्कर है। और माता का नाम निति कक्कड़ है। नेहा कक्कड़ के एक बड़ी बहन सोनू कक्कड़ है। यह भी सिंगर है। और एक छोटा भाई है जिसका नाम टोनी कक्कड़ है। यह सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर भी है। नेहा कक्कड़ के पिता सोनू कक्कड़ के स्कूल के सामने समोसे बेचते थे। जिसे सोनू कक्कड़ के क्लासमेट सोनू कक्कड़ के मजाक उड़ाते थे।

बाॅय फ्रेंड, शादी और हशबैंड (Boyfriend, Wedding and Hushband)

नेहा कक्कड़ शादी-शुदा है। उन्होंने 24 अक्टूबर 2020 को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी किया। शादी के पहले साल 2018 में नेहा कक्कड़ और उनके बाॅय फ्रेंड हिमांश कोहली ने एक टेलीविजन चैनल पर कहां था, कि वह साल 2014 से हम दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन तीन महीने बाद नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम से खुलासा हुआ कि यह रिश्ता टुट चुका है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की जोड़ी फैंस को फेवरेट जोड़ी है। इन दोनों के निकट नेम रोहुप्रीत है।

शिक्षा (education)

नेहा कक्कड़ के पिता ऋषिकेश कक्कर ने अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उत्तराखंड से दिल्ली आकर रहने लगे। जहां नेहा कक्कड़ ने अपनी शुरुआती शिक्षा न्यू होली पब्लिक स्कूल दिल्ली से पुरी की। नेहा कक्कड़ 11वी क्लास में थी तो इंडियन आइडल 2 में ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गई। नेहा कक्कड़ इसके आगे पढ़ाई छोड़ दिया और सारा ध्यान सिंगिंग पर देने लगी।

कैरियर(Carrier)

नेहा कक्कड़ को बचपन से गाने का शौक था। वह अपनी बड़ी बहन से गाना गाने सिखी। और दोनों बहनें साथ में जग्राता में गाती थी।
साल 2006 में नेहा कक्कड़ सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 2 में ऑडिशन दिया और सेलेक्ट भी हो गई। लेकिन कुछ राउंड के बाद वह शो से बाहर हो गई। नेहा कक्कड़ के आवाज में जादू था। जिसे बाॅलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रितम दा काफी प्रभावित हुए। उन्होंने नेहा कक्कड़ के साथ गाना रिकॉर्ड करने के लिए कहा था। लेकिन बाद में किसी कारणवश वह सुनिधि चौहान से गाना रिकॉर्ड किये।
साल 2008 में नेहा कक्कड़ ने अपना एल्बम निकाला जिसका नाम था, "नेहा द राॅकस्टार" यह एल्बम काफी लोकप्रिय हुआ। इसका म्यूजिक मित ब्रदर ने दिया। इसके बाद नेहा कक्कड़ ने फिल्म 'मीराबाई नाॅट ऑउट' में सिंगर सुखविंदर सिंह के साथ गाना 'हे रामा' गाया। नेहा कक्कड़ ने साल 2009 में हिन्दी सीरियल 'ना आना इस देश लाडो' के टाइटल सॉन्ग में अपना आवाज दिया।

साल 2010 में नेहा कक्कड़ ने कन्नड़ फिल्म 'थमासु' के टाइटल सॉन्ग गाकर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसी साल नेहा कक्कड़ ने सिंगर मास्टर सलीम के साथ 'नोडूबरे' संगीत में अपनी आवाज दिया।

साल 2012 में संगीतकार प्रीतम के साथ नेहा कक्कड़ ने फिल्म 'काॅकटेल' के गाना 'सेकेंड हैंड जवानी' गाया। यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ। जिसे नेहा कक्कड़ को अपनी बाॅलीवुड में पहचान बनाने में बड़ी कामयाबी मिली।
इसी साल नेहा कक्कड़ ने यूट्यूब पर  "एसआरके एंथम" नाम से गाना रिलीज किया जो बाॅलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को समर्पित था।

साल 2013 में नेहा कक्कड़ ने फिल्म 'रमैया वस्तावैया' के आइटम सांग 'जादू की झप्पी' में अपना आवाज दिया। यह गाना बहुत बड़ा हिट हुआ।
इसके बाद और अब तक नेहा कक्कड़ ने जो भी गाना गाया वह सब सुपरहिट साबित हुआ है। जैसे कुछ गाने

2012 - "सेकंड हैंड जवानी" - कॉकटेल
2014 - "सनी सनी" - यारियां
2014 - "लंदन ठुमकदा" - क्वीन
2016 - "कर गई चुल" - कपूर एंड संस
2016 - "मिले हो तुम" - बुखार
2016 - "काला चश्मा" - बार बार देखो
2017 - "बद्री की दुल्हनिया" - बद्रीनाथ की दुल्हनिया
2017 - "चीज़ बड़ी" - मशीन
2018 - " दिलबर " - सत्यमेव जयते
2018 - " आंख मारे " - सिम्बा
2019 - " कोका कोला " - लुका चुप्पी
2019 - "ओ साकी साकी" - बाटला हाउस
2019 - "एक तो कम ज़िंदगी " - मरजावां
2020 - "गर्मी" - स्ट्रीट डांसर 3डी
2020 - "लेम्बोर्गिनी;-  जय मम्मी दी

साल 2017 में नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में जज बनी थी। इसके बाद उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 10,11 और 12 में जज रह चुकी है।

नेहा कक्कड़ आय और लोकप्रियता में फोब्स् सेलिब्रिटी लिस्ट में साल 2017 में चौंसठवें और 2019 में उनतीसवें स्थान पर थी।

नेहा कक्कड़ के गाने को साल 2019 में you tube पर ज्यादा देखने वाले लिस्ट में दुसरा स्थान था।
अक्टूबर 2019 में नेहा कक्कड़ को इंस्टाग्राम पर नियमित पोस्ट करना और सबसे ज्यादा फाॅलो की जाने वाली कलाकार के लिए इंस्टाग्राम ट्राॅफी मिला था। यह ट्राॅफी प्राप्त करने वाली पहली भारतीय सिंगर और पांचवें भारतीय है।
साल 2020 में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा एशिया के टाॅप 100 डिजिटल सितारे लिस्ट में नेहा कक्कड़ को शामिल किया गया था।

पसंदीदा (favorite)

नेहा कक्कड़ के पसंदीदा बाॅलीवुड अभिनेता शाहरूख खान है। जिनके लिए नेहा कक्कड़ ने  "एसआरके एंथम" नाम से सांग गया था।
नेहा कक्कड़ को पसंदीदा बाॅलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज है। जो काफी टैलेंटेड और ब्यूटीफुल है।
नेहा कक्कड़ को म्यूजिक डायरेक्टर में ए आर रहमान, यो यो हनी सिंह और बोहीमिया को ज्यादा पसंद करती हैं।
नेहा कक्कड़ को दुर्गा माता में बड़ी श्रद्धा है।
नेहा कक्कड़ अपनी जन्मभूमि को सबसे पसंदीदा जगह मानती है।

शरीरीक मापदंड और फिगर (Body parameters and figure)

नेहा कक्कड़ अपनी खुबसूरती और स्टाइलिश लुक से काफी सुर्खियों में रहती हैं। और वह फिटनेस पर हमेशा ध्यान देती है। उनका लम्बाई  4 फुट 9 इंच है। और वजन लगभग 45 किलोग्राम है। नेहा कक्कड़ का आंखों का रंग भूरा और बालों का रंग काला है।
नेहा कक्कड़ का फिगर। 32-26-32 है।

नेथ वर्थ, सैलेरी और कार (net worth, salary and car)

नेहा कक्कड़ की कमाई मुख्य रूप से सिंगर, स्टेज शो और सोशल मिडिया से होती है। उनका नेथ वर्थ 2021 में कुल 36 करोड़ रुपया है। और एक महीने में करीब 25 लाख कमाती है। और साल में करीब 5 करोड़ रुपया नेहा कक्कड़ कमाती है। नेहा कक्कड़ एक गाना रिकॉर्डिंग करने के लिए करीब 25 लाख रुपया लेती है। और स्टेज शो के लिए एक दिन का 5 लाख लेती है।
नेहा कक्कड़ के पास Audi Q7, Range Rover, BMW और Mercedes Benz GLS 350 जैसी महंगी कारें हैं। Audi Q7 कार कीमत करीब 70 लाख रूपए है। और Mercedes Benz GLS 350 कार की कीमत एक करोड़ रुपया है।

टिप्पणियाँ

Recent Posts