विक्की कौशल की जीवनी, परिवार, शिक्षा, करियर, गर्लफ्रेंड, शादी, सैलेरी, अवार्ड, कार

कभी मुंबई में मलाद के चौल में रहने वाले विक्की कौशल बाॅलीवुड में बहुत कम समय में अपना पहचान बनाया। उन्होंने फिल्म 'मसान' और 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' से बाॅलीवुड के एक ग्रेड एक्टर में शामिल हो गए। विक्की कौशल को उनकी फिल्म 'मसान' में एक्टिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार मिला था। विक्की कौशल फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में सह निदेशक का भी काम कर चुके हैं। आने वाले समय में विक्की कौशल को बाॅलीवुड में सुपरस्टार के रूप में देखा जा सकता है।

जन्म और परिवार (Birth and family)


विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुम्बई महाराष्ट्र में हुआ। विक्की कौशल के माता-पिता पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं। उनलोगो ने वर्ष 1978 में मुम्बई आए थे। विक्की कौशल के पिता कड़े संघर्ष और कठिन परिश्रम से बाॅलीवुड में एक्शन निर्देशक और वह प्रसिद्ध स्टंट मैन है। विक्की कौशल के पिता का नाम शाम कौशल है। जिन्होंने 'स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘3 इडियट्स’ और ‘बजरंगी भाईजान' आदि फिल्म में एक्शन निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं।
विक्की कौशल के माता का नाम वीणा कौशल है। जो एक हाउस वाइफ है। विक्की कौशल के भाई का नाम सनी कौशल है। जो अभी बाॅलीवुड में सह निर्देशक के काम करते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड फिल्म ‘माय फ्रेंड पिंटू’ एवं ‘गुंडे’ आदि जैसे फिल्मों में सहायक निर्देशक रुप में काम कर चुके हैं।

गर्लफ्रेंड, शादी, पत्नी (girlfriend, marriage, wife)


विक्की कौशल के गर्लफ्रेंड के बारे में बात करे तो मिडिया रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल अभिनेत्री और एंकर हरलीन सेठी को डेट कर रहे हैं थे। इसके बाद दो साल तक कैटरीना कैफ के साथ डेट किया।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दो साल तक डेट करने के बाद 9 दिसंबर 2021 को शाही अंदाज में राजस्थान के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल शादी किया। इस शादी में बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया था। शादी में मोबाइल फोन ले जाना वर्जित था। क्योंकि इन दोनों के शादी के विडियो आमेजन प्राइम ने 80 करोड़ में खरीदा है।

शिक्षा (Education)


विक्की कौशल बचपन से एक मेधावी छात्र थे। उनको पढ़ना, क्रिकेट खेलना और फिल्म देखना बहुत पसंद था। विक्की कौशल का प्रारंभिक शिक्षा सेठ चुन्नीलाल दामोदरदास बर्फीवाला हाई स्कूल, मुंबई से पुरा किया। विक्की कौशल अपने स्कूल में हमेशा नाटक और डांस प्रतियोगिता में भाग लेने में आगे रहते थे। विक्की कौशल ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय मुंबई से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया है। विक्की कौशल ने स्नातक करने के बाद उनको औद्योगिक कम्पनी में जाॅब मिला था। लेकिन उनको 9 से 5 बजे तक नौकरी करने में उनका दिलचस्पी नहीं था। और जाॅब उन्होंने खारिज कर दिया। और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई में प्रसिद्ध अभिनय संस्थान ‘किशोर नामित कपूर संस्थान’ विक्की कौशल ने एक्टिंग करना सीखा। वहां पर विक्की कौशल को बाॅलीवुड फिल्म लव शू तेचिकन खुराना और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में छोटी भूमिका निभाई। फिर बाद में विक्की कौशल बड़े अभिनेता मानव कौल और नसीरुद्दीन शाह के साथ थियेटर भी किया।

करियर (career)


विक्की कौशल बाॅलीवुड में अपनी करियर के शुरुआत 'किशोर नामित कपूर संस्थान’ में रहते हुए। वर्ष 2012 में फिल्म 'लव शव तेचिकन खुराना'  में छोटी सा रोल मिला। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में लघु फिल्म 'गीक आउट' में काम किया।
वर्ष 2015 में बड़ी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में भी विक्की कौशल को छोटा सा रोल मिला। वर्ष 2015 में विक्की कौशल ने फिल्म 'मसान' में काम किया। इस फिल्म में उनके एक्टिंग के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार मिला। 'मसान' बाॅलीवुड के पहली ऐसी फिल्म है जिन्होंने कान, फिल्मफेयर, और नेशनल अवार्ड यह तीनों अवार्ड एक साथ  डायरेक्टर को मिला।
इसके बाद विक्की कौशल ने एक के बाद एक बेहतरीन फिल्म में काम किया  जैसे कि 'मसान, रमन राघव 2.0, राजी, संजू और उरी दा सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया। 
फिल्म 'उरी दा सर्जिकल स्ट्राइक' बाॅलीवुड के बेस्ट फिल्मों में शुमार है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। 


फिल्म लिस्ट (movie list)


2012 - लव शव ते चिकन खुराना
2013 - ग्रीक आउट
2015 - बॉम्बे वेलवेट
2015 - मसान  
2016 - जुबान
2016 - रमन राघव 2.0
2018 - लव पर स्कवायर फुट (वेब सिरीज़)
2018 - राज़ी
2018 - लस्ट स्टोरी (वेब सिरीज़)
2018 - संजू
2018 - मनमर्जियां
2019 - उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
2020 - भूत – पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप
 

अपकमिंग फिल्म (upcoming movie)


सरदार उधम
 सैम बहादुर
दी ग्रेट इंडियन फॅमिली
मिस्टर लेले


अवार्ड (Award)


वर्ष 2016 में विक्की कौशल को फिल्म मसान के लिए सर्वश्रेष्ठ मेल कमर के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड दिया गया।
वर्ष 2016 में फिल्म मशान के लिए बेस्ट स्क्रीन पुरस्कार और इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

पसंदीदा (Favorite)


विक्की कौशल को बाॅलीवुड अभिनेता में ऋतिक रोशन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पसंद करते हैं। और अभिनेत्री में जेनिफर एनिस्टन को पसंद करते हैं।
विक्की कौशल को बाॅलीवुड फिल्म कहो ना प्यार है और जो जीता वही सिकंदर और हाॅलीवुड फिल्म 12 Angry Men पसंद है।
विक्की कौशल को निर्देशित में करण जौहर और अनुराग कश्यप पसंदीदा है।
 विक्की कौशल का शौक डांस करना, घूमना, जिम करना और गाना सुनना है।
 विक्की कौशल को खाने में आलू परांठा, राबड़ी, चिकन , मछली टिक्का, और पानी पुरी पसंद है।
विक्की कौशल को इटली घुमने के लिए पसंदीदा जगह है।
  

नेथ वर्थ, सैलेरी (net worth, salary)


विक्की कौशल का नेथ वर्थ 2021 में करीब 30 करोड़ रुपया है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 3 से 4 करोड़ रुपया लेते हैं। विक्की कौशल एक महिने में करीब 25 लाख और एक साल में 3 करोड़ रुपया के कमाई करते हैं। 

कार ( car)


विक्की कौशल को पसंदीदा कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स5, मर्सिडीज जीएलबी और लेटेस्ट जैसी कारें शामिल हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में है। 

शरीरीक मापदंड (physiological parameters)

विक्की कौशल एक फिट और हैंडसम अभिनेता हैं। उनकी लम्बाई 6 फुट 1 इंच है। और वजन करीब 80 किलोग्राम है। सीना लगभग 40 इंच, कमर 34 इंच और बाइसेप्स 14 इंच का है। उसके आंखों का रंग गहरी भूरा और बाल काले हैं।





टिप्पणियाँ

Recent Posts