उर्वशी रौतेला की जीवनी हिन्दी में | Urvashi Rautela Biography in Hindi



उर्वशी रौतेला का जन्म, परिवार, शिक्षा, बाॅयफ्रेड्स, शारीरीक मापदंड, करियर, अवार्ड, पसंदीदा, नेटवर्थ,कार संग्रह (Urvashi Rautela Birth, Family, Education, Boyfriends, Body Parameters, Career, Awards, Favorites, Net Worth,Car Collection)

बाॅलीवुड के ब्यूटी गर्ल कहे जाने वाली उर्वशी रौतेला बहुत कम समय में अपना अलग पहचान बनाई है। वह मात्र 15 साल की उम्र में मिस टीन इंडिया 2009 बनी थी। आज उर्वशी रौतेला सफल माॅडल और अभिनेत्री के अलावा वह भरतनाट्यम, कथक, बैली, समकालीन बेली और हिप हॉप जैसे डांस फर्म के प्रतिक्षित डांसर हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में 2013 में फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से अपना करियर शुरू किया। साल 2014 में सिंगर यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो एलबम Love Dose में उर्वशी रौतेला ने अभिनय किया। इस सांग को लोगों ने काफी पसंद किया। इस सांग से उर्वशी रौतेला को काफी लोकप्रियता मिली। जिसके बाद उन्होंने फिल्म सनम रे, ग्रेट ग्रांड मस्ती, काबिल, हेट स्टोरी फोर, और रेस 3 जैसे बड़ी फिल्मों में काम किया। उर्वशी रौतेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुकी है। और उन्होंने खो-खो भी राज्य स्तर पर खेल चुकी है।

उर्वशी रौतेला के जन्म और परिवार

उर्वशी रौतेला उत्तराखंड के बिजनेसमैन परिवार से हैं। उनका परिवार सुखी संपन्न परिवार है। उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को भारत के राज्य उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ था। उत्तराखंड को भारत का देवभूमि कहा जाता है। उनके पिता का नाम मानवर रौतेला हैं, जो कोटद्वार में मेडिसिन का दुकान के मालिक हैं। उर्वशी रौतेला के मां का नाम मिरा रौतेला हैं। यह अपने पति मानवर रौतेला की तरह कोटद्वार में फेमस ब्यूटी पार्लर के ऑनर  है। उर्वशी रौतेला के एक छोटा भाई है। जिसका नाम यशराज रौतेला हैं।

उर्वशी रौतेला की शिक्षा

उर्वशी रौतेला का बचपन उनके गृहनगर कोटद्वार में बिता, जहां उनकी प्रारम्भिक शिक्षा डीएवी स्कूल, कोटद्वार में हुआ। जहां उर्वशी रौतेला ने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया करती थी। प्रारम्भिक शिक्षा खत्म होने के बाद उर्वशी रौतेला ने आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आ गई। जहां उन्होंने गार्गी कॉलेज, नई दिल्ली में दाखिला लिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उर्वशी रौतेला ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी स्कूल ऑफ फिल्म एंड एक्टिंग में अभिनय सिखी।

बाॅयफ्रेंड्स और शादी

उर्वशी रौतेला का उम्र 27 साल (2021) है। वह अभी तक अनमैरिड है। उर्वशी रौतेला के एक भी बाॅयफ्रेंड्स का नाम सामने नहीं आया है।

उर्वशी रौतेला के शारीरीक मापदंड

उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत अभिनेत्री और मॉडल है। वह अपने को काफी फिट रखती है। वह नियमित जिम और डाइट चार्ट फ्लोव करती है। उर्वशी रौतेला की हाईट 5 फुट 9 इंच, और वजन करीब 58 किलोग्राम है। उनका फिगर 34-27-35 का है। उर्वशी रौतेला के बालों का रंग काला और आंखों का रंग भूरा हैं।

उर्वशी रौतेला के करियर

उर्वशी रौतेला की मां के ब्यूटी पार्लर होने से उर्वशी रौतेला को बचपन से ब्यूटी प्रतियोगिता में दिलचस्पी थी। वह मात्र 15 वर्ष के उम्र में साल 2009 में मिस टीन इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

साल 2011 में उर्वशी रौतेला ने इंडिया प्रिंसेस, मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर और एशियन सुपरमॉडल जैसी बहुत ब्यूटी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

साल 2012 में उर्वशी रौतेला ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, लेकिन कम उम्र होने के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया। फिर उन्होंने 2015 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया और जीती भी थी। इसके बाद उन्होंने लक्मे प्रसाधन सामग्री, भीम गोल्ड, ओज़ेल लाइफस्टाइल, ग्रासिम और लेवी का एलजी जैसे बड़ी ब्रांड के लिए विज्ञापन किया।

साल 2013 में अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' में उर्वशी रौतेला ने बाॅलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इस फिल्म में अभिनय सनी देओल, अमृता राव, उर्वशी रौटेला और प्रकाश राज ने मुख्य भूमिका में थे।

साल 2015 में उर्वशी रौतेला ने कन्नड़ फिल्म 'मिस्टर ऐरावता' में कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू किया। इसी साल उन्होंने हिन्दी फिल्म 'भाग जाॅनी' के सांग 'डैडी मम्मी' पर आइटम सांग किया। यह सांग काफी लोकप्रिय हुआ।

साल 2016 में उर्वशी रौतेला ने बाॅलीवुड के दो सुपरहिट फिल्म सनम रे और ग्रेट ग्रांड मस्ती में अभिनय किया।

साल 2017 में उर्वशी रौतेला ने बाॅलीवुड फिल्म 'काबिल' के सांग हसीनों के दिवाना पर आइटम सांग किया था। इसी साल उर्वशी रौतेला ने बांगाली फिल्म 'पोरोबाशिनी' में भी आइटम सांग किया।

साल 2018 में उर्वशी रौतेला ने बाॅलीवुड फिल्म 'हेट स्टोरी फोर' में मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई किया।

साल 2019 में उर्वशी रौतेला ने फिल्म पागलपंती में काम किया। और साल 2020 में कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में काम किया। यह फिल्म कोरोना के चलते ZEE5 के माध्यम से रिलीज़ किया गया था।

उर्वशी रौतेला के फिल्म लिस्ट

2013 - सिंह साब द ग्रेट मिन्नी
2015 - मि. ऐरावत  (कन्नड़ )
2015 - भाग जॉनी
2016 - सनम पुन
2016 - ग्रेट ग्रैंड मस्ती
2017 - काबिल
2017 - पोरोबाशिनी (बंगाली)
2018 - हेट स्टोरी 4
2019 - पागलपंती
2020 - वर्जिन भानुप्रिया

उर्वशी रौतेला की म्यूजिक वीडियो

2014 - लव डोज़ (सिंगर - यो यो हनी सिंह)
2016 - गल बन गई (सिंगर - यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कड़)
2016 - लाल दुपट्टा (सिंगर - मीका सिंह और अनुपमा राग)
2019 - बिजली के तार (सिंगर - टोनी कक्कड़)
2020 - एक डायमंड था हार (मित ब्रदर)
2020 - वह चांद काहा से लाएगी (मोहनीश खान और विशाल मिश्रा)
2021 - तेरी लोड वे (सिंगा)

उर्वशी रौतेला के वेब सीरीज

2016 - चैट पप्पू और पापा
2018-19 - द डांस प्रोजेक्ट
2012 - इंस्पेक्टर अविनाश

उर्वशी रौतेला के पसंदीदा

उर्वशी रौतेला को बाॅलीवुड अभिनेता में ॠतिक रौशन को पसंद करती हैं।
बाॅलीवुड अभिनेत्री में उर्वशी रौतेला, श्रीदेवी और सुष्मिता सेन को पसंद करती हैं।
उर्वशी रौतेला खाने में पानी पूरी, दही-वड़ा, मोमोज और इटली व्यंजन ज्यादा पसंद करती हैं।
उर्वशी रौतेला के घुमने के लिए दक्षिण फ़्रांस, गोवा और उत्तराखंड जाना पसंद करती हैं।
उर्वशी रौतेला को डांस करना, किताबें पढ़ना, जिम जाना और स्विमिंग करने का बहुत बड़ा शौक है।

उर्वशी रौतेला को अवार्ड

उर्वशी रौतेला को बाॅलीवुड के अवार्ड शो में दो बार नामित किया गया। लेकिन एक बार भी अवार्ड नहीं जिती।
साल 2011 में उर्वशी रौतेला को गोवा के राज्यपाल ने स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
2009 - मिस टीन इंडिया
2011 - इंडिया प्रिंसेस
2011 - मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर
2011 - एशियन सुपरमॉडल
2015 - मिस यूनिवर्स

उर्वशी रौतेला के सैलेरी और नेथ वर्थ

उर्वशी रौतेला की नेथ वर्थ कुल 50 करोड़ के आसपास है। वह एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपया लेती है उनकी आमदनी करीब 45 से 50 लाख है। और साल में 9 करोड़ रुपया कमाती है।

उर्वशी रौतेला की कार कलेक्शन

उर्वशी रौतेला के पास पहला कार Mercedes S-Coupe S 500 है जिसका किमत 1.98 करोड़ है। दुसरा कार Range Rover Evoque है जिसका किमत 62.98 लाख है। तिसरा कार Mercede B 200 है जिसका किमत 31.36 लाख है।
उर्वशी रौतेला बाईक हार्ले डैविडसन है। जिसकी किमत करीब 5 लाख है।

सोनाक्षी सिन्हा की जीवनी हिन्दी में (sonakshi sinha biography in hindi)

श्रद्धा कपूर की जीवनी ( Shraddha Kapoor Biography in Hindi)

नोरा फतेही की जीवनी हिन्दी में ( Nora Fatehi Biography in Hindi)

दीपिका पादुकोण की जीवनी हिन्दी में ( Deepika Padukone Biography in Hindi)

आलिया भट्ट की जन्म, परिवार, शिक्षा, करियर, अवार्ड ( Alia Bhatt Biography in Hindi )



टिप्पणियाँ

Recent Posts